{"_id":"6596f05e0864fb55ec0a1c39","slug":"case-on-court-order-for-kidnapping-and-taking-hostage-etah-news-c-163-1-sagr1017-10780-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बंधक बनाकर लूटकर ले जाने का अदालत के आदेश पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बंधक बनाकर लूटकर ले जाने का अदालत के आदेश पर मुकदमा
Thu, 04 Jan 2024 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। थाना मिरहची में अदालत के आदेश पर एक युवती ने बंधक बनाकर नकदी, जेवरात और गेहूं लूटकर ले जाने की रिपोर्ट अपनी ही मां व रिश्तेदारों पर लिखाई है। गांव नगला नथा निवासी किशनपाल सिंह की बेटी लक्ष्मी की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि 19 जुलाई 2023 को मां अपने भाई विनाेद कुमार निवासी नगला जवाहरी सहित 5 लोगों के साथ आई। बंधक बनाने के बाद करीब एक लाख 87 हजार रुपये, 10 क्विंटल गेहूं और सोने-चांदी के आभूषण लूटकर ले गई।
यह भी आरोप है कि जान से मारने की धमकी देकर गई है। थाने जाकर पुलिस को बताया तो कोई सुनवाई पुलिस की ओर से नहीं की गई। तब अदालत की शरण ली। थानाध्यक्ष कृष्णकांत लोधी ने बताया कि मामला पारिवारिक है। आरोप लगाने वाली लड़की अविवाहित है और अपनी मां, मामा व ननिहाल के अन्य लोगों पर आरोप लगा रही है। अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच की जा रही है।