{"_id":"63543299d184f122876d0436","slug":"case-filed-for-deadly-attack-and-obstructing-government-work-etah-news-agr5511831117","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमले व सरकारी कार्य में बाधा डालने का दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा हमले व सरकारी कार्य में बाधा डालने का दर्ज हुआ मुकदमा
विज्ञापन
एटा। शुक्रवार की देर शाम नो एंट्री में ट्रक को लेकर चालक घुस आया, यातायात सिपाही ने रोका तो ट्रक चालक ने मारपीट शुरू कर दी। इस पर दोनों में मारपीट होने लगी। दोनों में मारपीट होते देख अन्य सिपाही पहुंच गए। वह चालक व हेल्पर जो आपस में सगे भाई हैं को पकड़कर कोतवाली ले गए। सिपाही की तहरीर पर चालक और हेल्पर के खिलाफ जानलेवा हमला सहित सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
यातायात पुलिस में तैनात सिपाही सुरेंद्र कुमार शुक्रवार देर शाम हाथी गेट पर ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान शिकोहाबाद रोड की तरफ से चालक ट्रक लेकर आया। वह शहर में अंदर जा रहा था सिपाही ने चालक को रोका और नो इंट्री की बात कहते हुए बाईपास से निकलने को कहा। इस पर ट्रक चालक रविंद्र सिंह निवासी गांव निनावली थाना एका और सिपाही में गहमागहमी होने लगी। चालक ने सिपाही को लात मार दी। इसके बाद सिपाही और चालक मेें मारपीट होने लगी, मारपीट होते देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान होमगार्ड सहित अन्य सिपाही मौके पर जा पहुंचे।
चालक व क्लीनर को पकड़कर कोतवाली में बंद कराया। सिपाही सुरेंद्र कुमार की तहरीर पर ट्रक चालक रविंद्र व हेल्पर रामलडैते के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा व जान लेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। चालक व हेल्पर दोनों आपस में सगे भाई हैं। कोतवाली प्रभारी सुधीर राघव ने बताया कि सिपाही की तहरीर पर चालक और हेल्पर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों को जेल भेजा जा रहा है।