{"_id":"6af74f414485c109730236a0","slug":"accusations-of-indecency-and-demanding-money-leveled-against-counselor-etah-news-c-163-1-eta1014-160135-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: काउंसलर पर लगाया अभद्रता और रुपये मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: काउंसलर पर लगाया अभद्रता और रुपये मांगने का आरोप
Fri, 13 Nov 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज में तैनात महिला होमगार्ड्स ने काउंसलर मुकेश यादव पर अभद्रता करने, रुपये मांगने और विरोध करने पर पटकने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में महिला होमगार्ड्स ने सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा से शिकायत की है। सीएमएस ने लिखित शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
महिला होमगार्ड कुसुम लता ने बताया कि वह सुबह 8ः04 बजे अपने ड्यूटी पॉइंट पर पहुंच गई थीं। इसके बावजूद काउंसलर ने उनकी अनुपस्थिति दर्ज कर दी। आरोप है कि मुकेश यादव ने उनसे खर्चा देने, रुपये देने अथवा चाय-मिठाई लाने की मांग की। इस पर जब वह शिकायत लेकर उनके पास पहुंचीं तो काउंसलर ने कथित तौर पर कहा कि ऐसे पटक देंगे कि झेल नहीं पाओगी।
महिला होमगार्ड्स संध्या, संगीता और कुसुम लता की ड्यूटी महिला एवं प्रसूति विभाग के कमरा नंबर 210 स्थित महिला ओपीडी में थी। गार्ड इंचार्ज रीता ने फोन कर बताया कि ओपीडी में भीड़ है और महिला होमगार्ड्स ड्यूटी पर मौजूद नहीं हैं। इसके बाद प्लाटून कमांडर को सूचना दी गई।
विज्ञापन
वहीं काउंसलर मुकेश यादव ने सभी आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि महिला होमगार्ड्स ड्यूटी पॉइंट पर मौजूद नहीं थीं। प्लाटून कमांडर के पहुंचने पर भी वे वहां नहीं मिलीं। इसके बाद उन्हें समझाया गया।