{"_id":"6918e4795695b11704032529","slug":"case-filed-against-contractor-for-cutting-green-trees-etah-news-c-163-1-eta1004-141988-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: हरे पेड़ कटान मामले में ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: हरे पेड़ कटान मामले में ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज
Sun, 16 Nov 2025 02:07 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
एटा। जल निगम प्रयोगशाला प्रांगण में हरे पेड़ों के कटान में डीएफओ ने ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। ठेकेदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
जीटी रोड स्थित नगर पालिका की जमीन पर जल निगम की प्रयोगशाला चह रही है। इस परिसर के अंदर नगर पालिका के ठेकेदार ने पुस्तकालय निर्माण के लिए यहां पर आम के दो हरे पेड़, नीम, यूकेलिप्टस समेत अन्य प्रजाति के भी पेड़ अनधिकृत रूप से काट दिए। ठेकेदार ने वन विभाग से भी अनुमति नहीं ली। मामले की जानकारी वन विभाग को हुई तो ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। डीएफओ सुंदरेशा ने बताया कि बिना अनुमति के ठेकेदार हरे पेड़ों का कटान कर रहा था। इस मामले में ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए विभागीय कार्रवाई की जा रही है।