फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Cardholders looked happy after getting full ration from electronic fork

Etah News: इलेक्ट्रॉनिक कांटे से पूरा राशन मिलने पर खुश दिखे कार्डधारक

Sat, 13 Apr 2024 10:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 13 Apr 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Cardholders looked happy after getting full ration from electronic fork
एटा। शनिवार से राशन की दुकानों पर कार्डधारकों को राशन मिलना शुरू हो गया। इस बार ई-पाॅस मशीन से लिंक इलेक्ट्रॉनिक कांटे से उन्हें राशन दिया जा रहा है। इससे कार्डधारक खुश हैं। कार्डधारकों ने कहा अब घटतौली की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन


जिले में 809 सरकारी राशन की दुकानें संचालित हैं। दुकानों से अंत्योदय सहित पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों को राशन दिया जाता है। अक्सर उनकी शिकायत रहती थी कि उन्हें दुकान से राशन कम मिलता है। सरकार ने इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए ई-पाॅस मशीन से लिंक इलेक्ट्रॉनिक कांटे राशन डीलरों को उपलब्ध कराए हैं। शनिवार से इनके जरिए ही राशन का वितरण शुरू हुआ।
विज्ञापन

शहर के आगरा रोड पर एटा केंद्र थोक उपभोक्ता की दुकान पर पहले कार्डधारक ने ई-पास मशीन पर अंगूठा लगाया। उसके कार्ड का पूरा विवरण निकलकर सामने आ गया। इसके बाद कांटे पर राशन का वजन किया गया। वजन पूरा होते ही कांटे में पी की आवाज हुई। इस प्रक्रिया से राशन बंटा तो कार्डधारक खुश हो गए। रमेश, सत्यवती, रामसिंह, अवधेश आदि कार्डधारकों ने बताया कि इस प्रक्रिया से घटतौली की समस्या से निजात मिल जाएगी। अब डीलर उनके साथ घटतौली नहीं कर सकेंगे। उन्हें दुकान से पूरा राशन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed