फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Canter hits two friends riding a bike, one dead

Etah News: कैंटर ने बाइक सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत

Fri, 15 May 2026 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 15 May 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Canter hits two friends riding a bike, one dead
एटा। जलेसर रोड पर गांव ग्राम खुशरई के पास शुक्रवार रात कैंटर ने बाइक सवार दो दाेस्तों को टक्कर मार दी। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव खुशरई निवासी प्रियांशु कठैरिया (21) और काली उर्फ लोकेश (19) पुत्र राजकुमार दोस्त थे। वह बाइक से शुक्रवार को आवश्यक कार्य के लिए अवागढ़ की ओर जा रहे थे। अवागढ़ से जलेसर की तरफ जा रहे कैंटर से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी भेजा गया। यहां प्रियांशु को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। लोकेश को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन


--
एडीएम सत्यप्रकाश का तबादला
एटा। एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश का तबादला हो गया। बृहस्पतिवार रात को जारी की गई पीसीएस की तबादला सूची में उनका नाम भी शामिल है। अपर नगर आयुक्त नगर निगम वाराणसी रहे संगम लाल को एटा के एडीएम प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एडीएम सत्यप्रकाश का एटा में दो वर्ष से अधिक का कार्याकाल रहा। लोकसभा चुनाव, एसआईआर में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed