{"_id":"64918c9b1f70a84016002044","slug":"canter-crushed-bicycle-one-and-a-half-year-old-innocent-died-etah-news-c-163-1-sagr1016-1145-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कैंटर ने साइकिल को रौंदा, डेढ़ साल के मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कैंटर ने साइकिल को रौंदा, डेढ़ साल के मासूम की मौत
Tue, 20 Jun 2023 04:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 20 Jun 2023 04:55 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अलीगंज। थाना क्षेत्र के अमरौली रतनपुर गांव के पास तेज रफ्तार कैंटर ने साइकिल सवार जीजा-साली और डेढ़ वर्षीय मासूम को रौंद दिया। इसमें मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।
साइकिल चला रहे टिंकू निवासी अमरौली रतनपुर ने बताया कि वह अपनी साली श्रीदेवी और उसके डेढ़ वर्ष के मासूम पुत्र आर्यन को साइकिल पर बैठाकर हमीरपुर गांव थाना सिढपुरा जिला कासगंज से बुलाकर ला रहा था। अपने गांव के पास पहुंचा ही था, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। साली और आर्यन कैंटर की चपेट में आ गए। घटना में साली घायल हो गई। वहीं आर्यन की मौके पर ही मौत हो गई। गांव वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से घायल महिला और उसके बेटे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पर पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने डेढ़ वर्षीय मासूम को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं महिला का सीएचसी पर इलाज चल रहा है।