फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Candle march was held and slogans of 'Down with privatization' were raised.

Etah News: कैंडल मार्च निकाल लगाए निजीकरण मुर्दाबाद के नारे

Fri, 31 Jan 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 31 Jan 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Candle march was held and slogans of 'Down with privatization' were raised.
कैंडल मार्च निकालते विद्युत निगम के कर्मचारी।  - फोटो : कैंडल मार्च निकालते विद्युत निगम के कर्मचारी।
एटा। निगम के कर्मी निजीकरण का विरोध लगातार कर रहे हैं। शुक्रवार को कर्मियों ने दिन में काली पट्टी बांधकर कार्य किया। शाम को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। इसके बाद कैंडल मार्च निकाल निजीकरण मुर्दाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन


दक्षिणांचल विद्युत निगम का निजीकरण करने की बात कही जा रही है। जबकि कर्मियों का कहना है निजीकरण उपभोक्ताओं से लेकर कर्मियों तक के लिए सही नहीं है। निगम के कार्यों पर कर्मी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। अब निगम को निजीकरण करने की बात की जाने लगी। यह उपभोक्ताओं के लिए भी सही नहीं है। कर्मियों को तो दिक्कत होगी ही उपभोक्ता भी निजीकरण में परेशान रहेंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले कर्मी अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर एकत्र हुए। उन्होंने निजीकरण के विरोध में नारेबाजी की। इसके बाद कार्यालय से कैंडल मार्च शुरू किया। मार्च अरुणा नगर में पूर्व सांसद के आवास तक गया। इसके बाद रेलवे रोड होते हुए अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर आकर इसे खत्म किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed