फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Candidates were confused by the general knowledge questions, other questions were of average level.

Etah News: सामान्य ज्ञान के प्रश्नों में उलझे अभ्यर्थी, औसत स्तर के रहे अन्य सवाल

Sun, 12 Oct 2025 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 12 Oct 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Candidates were confused by the general knowledge questions, other questions were of average level.
अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज के बाहर एएसपी परीक्षार्थियों की तलाशी लेते हुए। स्रोत पुलिस विभाग
एटा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग की ओर से रविवार को जिले के 11 केंद्रों पर पीसीएस (प्रारंभिक) परीक्षा कराई गई। अभ्यर्थियों के मुताबिक पहली पाली में सामान्य ज्ञान के प्रश्नों ने उलझाया। इसके चलते प्रश्नपत्र हल करने में समय अधिक लगा। दूसरी पाली का प्रश्नपत्र आसान होने से इस तरह की समस्या नहीं आई।
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक हुई। केंद्रों पर सुबह 8 बजे प्रवेशपत्र चेक कर तलाशी लेने के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा देने के बाद बाहर आए अभ्यर्थियों ने बताया कि सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को हल करने में अधिक समय लग गया। कुछ प्रश्न यूपीएससी स्तर के भी थे जिन्हें छोड़ना पड़ा। पहली पाली में कुल 4536 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें 2097 ने परीक्षा दी, 2439 ने छोड़ दी।
विज्ञापन

वहीं दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक आयोजित की गई। इसमें सिविल सर्विस एप्टीट्यूट टेस्ट से संबंधित प्रश्न पूछे गए। कुल 100 प्रश्न थे। सभी प्रश्न आसान स्तर के थे। इसमें 4536 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जिनमें से 2086 ने परीक्षा दी और 2450 ने छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन





पहली पाली के पेपर में सामान्य ज्ञान के कई प्रश्न उलझाने वाले थे जिन्हें हल करने में समय लगा। इसके अलावा पूरा पेपर औसत स्तर का था। - विशाल शर्मा, मैनपुरी



दूसरी पाली में प्रश्नपत्र आसान रहा। इसमें कुल 100 प्रश्न थे। सभी प्रश्न हल किए हैं। इनको हल करने में कोई दिक्कत नहीं हुई। - सौरभ, इटावा




जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई गड़बड़ी नहीं मिली। वहीं किसी परीक्षार्थी को किसी भी प्रश्न में कोई आपत्ति नहीं हुई। - डॉ. इंद्रजीत सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed