फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Candidates involved in personality development including mental health

Etah News: मानसिक स्वास्थ्य सहित व्यक्तिव विकास में उलझे परीक्षार्थी

Sun, 26 Feb 2023 12:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 26 Feb 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Candidates involved in personality development including mental health
एटा। शनिवार को इंटर मीडिएट का मनोविज्ञान शिक्षाशास्त्र का प्रश्न पत्र था। जहां परीक्षार्थी मानसिक स्वास्थ्य व व्यक्तित्व विकास जैसे प्रश्नों के उत्तर देने में उलझ गए। सुबह की पाली में हाईस्कूल के चित्रकला के प्रश्न पत्र से 3630 परीक्षार्थियों ने दूरी बनाई और परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन



बोर्ड परीक्षा में शनिवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल में चित्रकला एवं रंजनकला का पेपर था। जहां पंजीकृत 33060 परीक्षार्थियों में से 29430 ने परीक्षा दी। जबकि 3630 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं सुबह की पाली में इंटर मीडिएट के परीक्षार्थियों का शस्य विज्ञान का पेपर था। पंजीकृत 254 परीक्षार्थियों में से 233 ने परीक्षा दी। जबकि 21 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शाम की पाली में इंटर मीडिएट में शिक्षाशास्त्र का पेपर था। पंजीकृत 1200 परीक्षार्थियों में से 960 ने परीक्षा दी। इस दौरान 240 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन



मनोविज्ञान शिक्षा शास्त्र के परीक्षार्थी अतुल वर्मा ने बताया पेपर तो ठीक था, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य संबंधी प्रश्न आए थे उनमें दिक्कत रही है। शिवानी ने बताया प्रश्न पत्र में व्यक्तिव विकास से संबंधी प्रश्नों को हल करने में दिक्कत रही। डीआईओएस मिथलेश कुमार ने बताया शिक्षा परिषद से जो निर्देश मिले हैं उसी के अनुसार जिले में परीक्षा कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




13 ने छोड़ी संस्कृत की परीक्षा
माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षा शहर के एक विद्यालय में चल रही है। जहां सुबह की पाली में पूर्व मध्यमा द्वितीय व उत्तर मध्यमा प्रथम का प्रश्न पत्र था। जहां पंजीकृत 15 परीक्षार्थियों में से 11 ने परीक्षा दी। चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि द्वितीय पाली में पूर्व माध्यमिक प्रथम व उत्तर माध्यमिक द्वितीय के परीक्षार्थी का पेपर था। जहां पंजीकृत 23 परीक्षार्थियों में से 14 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed