फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Canceled exam of three centers

तीन केंद्रों की परीक्षा निरस्त

Wed, 11 Mar 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Wed, 11 Mar 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक की संस्तुति पर शासन ने जिले के तीन परीक्षा केंद्रों जलज इंटर कालेज, सरपंच सालिगराम उमावि मिरहची और सरस्वती उमावि नगला गुलाबी की भौतिक विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा निरस्त कर दी है। नए आदेशानुसार इन केंद्रों पर पंजीकृत 800 से अधिक परीक्षार्थियों की पुनर्परीक्षा 24 मार्च को जिला मुख्यालय स्थित परीक्षा केंद्रों पर होगी।
विज्ञापन




गत माह डीएम-डीआईओएस की संयुक्त छापामार कार्रवाई में मिली सामूहिक नकल मिलने का खामियाजा जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर पंजीकृत 803 परीक्षार्थियों को भुगतना होगा। शासन ने उक्त प्रश्नपत्र की परीक्षा निरस्त करते हुए इसकी परीक्षा दोबारा कराने के आदेश दिए हैं। इतना ही नहीं यह परीक्षा जिला मुख्यालय पर बनाए गए नए परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी। इसके लिए विभाग और प्रशासन ने विशेष सुरक्षा एवं सचल दलों की व्यवस्था की है। जारी आदेशानुसार जलज इंटर कालेज के परीक्षार्थी अविनाशी सहाय आर्य इंटर कालेज, सालिगराम सरपंच इंटर कालेज मिरहची एवं सरस्वती उमावि नगला गुलाबी की निरस्त परीक्षा संयुक्त रूप से श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज केंद्र पर सुबह की पाली में संपन्न होगी। बताते चलें कि जलज इंटर कालेज केंद्र पर 390, सालिगराम सरपंच केंद्र पर 212 और सरस्वती हायर सेकेंडरी केंद्र नगला गुलाबी पर 201 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन




ये था मामला
24 फरवरी की शाम की पाली में डीएम निधि केसरवानी और जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार गिरि को मिली सामूहिक नकल के बाद चार परीक्षा केंद्रों की परीक्षा निरस्त कर डिबार करने की संस्तुति की गई थी। लेकिन शासन की कार्रवाई तीन केंद्रों पर हुई है। इनकी परीक्षा निरस्त की है। बताते चलें कि डीएम की शिकायत पर जीटी रोड स्थित श्रीमती जलज यादव इंटर कालेज, विरामपुर स्थित चौ. नत्थू सिंह इंटर कालेज, मिरहची स्थित सालिगराम सरपंच इंटर कालेज केंद्र और जिला विद्यालय निरीक्षक की संस्तुति पर सरस्वती सरस्वती देवी उमा विद्यालय नगला गुलाबी केंद्र पर भी सामूहिक नकल के आरोप में भौतिक विज्ञान की परीक्षा निरस्त करने और चारों केंद्रों को डिबार करने की संस्तुत की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed