Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Campaign launched in the city against child labour, five children rescued

Etah News: बाल श्रम के खिलाफ शहर में चला अभियान, पांच बच्चों का किया रेस्क्यू

Fri, 05 Dec 2025 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 05 Dec 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Campaign launched in the city against child labour, five children rescued
बाल श्रम उन्मूलन अ​भियान के तहत कार्रवाई करती टीम। संवाद
एटा। बाल एवं किशोर श्रम उन्मूलन अभियान के तहत शुक्रवार को संयुक्त टीम ने शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बालश्रम में लिप्त पांच बच्चों को मुक्त कराया गया। श्रम विभाग ने संबंधित दुकानदारों के चालान काटकर कार्रवाई की।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में अभियान चलाया गया। इस दौरान एएचटी, एसजेपीयू प्रभारी निरीक्षक गौरव सक्सेना, उपनिरीक्षक दलवीर सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी राजबाबू, सहायक बबलू, चाइल्ड हेल्पलाइन के रामवीर सिंह, सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष आनंद कुमार पांडेय, एनजीओ सदस्य पंकज यादव व सामाजिक कार्यकर्ता सनी कुमार टीम में शामिल रहे। टीम ने बाबूगंज, घंटाघर, हाथीगेट, मिर्ची बाजार, लोहा मंडी, अलीगंज तिराहा, बस स्टैंड, होटल-ढाबों और मैकेनिक की दुकानों पर छापेमारी करते हुए जागरूकता अभियान भी चलाया।
विज्ञापन

लोगों को बालश्रम की कानूनी रोकथाम और आवश्यकता पड़ने पर 1098, 112, 108, 1076, 181 जैसे टोल-फ्री नंबरों पर सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। चेकिंग के दौरान पांच बच्चे काम करते हुए मिले जिन्हें मुक्त कराया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने दुकानदारों को चालान कर सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में बालश्रम पाए जाने पर गंभीर कार्रवाई होगी। रेस्क्यू किए गए बच्चों को सरकार की पुनर्वास और आजीविका से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। टीम ने शहर के कई स्थानों पर भिक्षावृत्ति रोकथाम संबंधी बैनर लगाकर भी लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed