फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Buy train ticket through UTS app, you will not have to stand in line

Etah News: यूटीएस एप के माध्यम से लें ट्रेन का टिकट, नहीं लगना पड़ेगा लाइन में

Tue, 11 Jun 2024 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 11 Jun 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Buy train ticket through UTS app, you will not have to stand in line
एटा। जिले में वैसे तो केवल एटा से आगरा और टूंडला बीच ही यात्री गाड़ी का संचालन होता है। इसके लिए यात्री सुबह-सुबह रेलवे स्टेशन पहुंचकर टिकट खरीदते हैं और यात्रा करते हैं। कभी-कभी ऐसा होता है कि घर से निकलने में देर हो जाती है। किसी तरह स्टेशन तो पहुंच जाते हैं, लेकिन टिकट खिड़की पर या तो भीड़ होती है या फिर गाड़ी छूटने के डर से बिना टिकट के ही यात्रा करने लगते हैं। इसके चलते पकड़े जाने पर जुर्माना तो लगता ही है, हवालात की हवा भी खाने को मिल सकती है। इसी समस्या के समाधान के लिए रेलवे की ओर से यूटीएस एप विकसित किया गया है। इसके माध्यम साधारण श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्री आसानी से टिकट बुक कर सकेंगे। इसके अलावा इसमें एक अहम बदलाव भी किया गया है। पहले जहां सिर्फ 20 किलोमीटर की दूरी तक का टिकट बुक कर सकते थे, लेकिन अब दूरी की सीमा को समाप्त कर दिया गया है। अब यात्री कहीं से भी टिकट बुक कर सकते हैं। बशर्ते यात्री ट्रेन के अंदर या प्लेटफॉर्म पर न हो। प्लेटफार्म सहित ट्रेन में यात्री होगा तो एक उसे तत्काल ट्रैक कर लेगा।
विज्ञापन

----
पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा
हेड पीआरओ हिमांशू शेखर उपाध्याय ने बताया कि यूटीएस ऑन मोबाइल एप सुविधा के माध्यम से यात्री को आसान इंटरफेस प्राप्त होता है, जिसका उपयोग कर मोबाइल पर पेपरलेस जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट यात्री आसानी से स्वयं ही बना सकते हैं। इससे यात्री के समय के साथ ही कागज की भी बचत होगी, जिसके चलते पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed