फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Buses on the road, vehicles stuck in traffic jam

Etah News: सड़क पर बसें, जाम में फंस रहे वाहन

Sun, 07 Dec 2025 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 07 Dec 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Buses on the road, vehicles stuck in traffic jam
स्टैंड के सामने जीटी रोड पर खड़ी निजी व रोडवेज बसें। संवाद - फोटो : डायग्नोस्टिक सेंटर से बैग चोरी करता हुआ चोर। स्रोत पीड़ित
एटा। रोडवेज बस स्टैंड के बाहर जीटी रोड पर चालक बसों को सड़क पर खड़ा कर रहे हैं। इसकी वजह से जाम लगता है और पैदल निकलने वालों को भी समस्या होती है। कई बार कार्रवाई के बाद भी अभी तक सकारात्मक परिणाम नहीं आया है।
विज्ञापन

रोडवेज स्टैंड के बाहर चालक बसों को खड़ा करके सवारी को बिठाते हैं। इसकी वजह से सड़क अवरुद्ध हो जाती है और जाम लग जाता है। सुबह और दोपहर के समय यह समस्या इतनी विकराल हो जाती है कि स्कूली बच्चों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। अलीगंज तिराहे से बस स्टैंड तक जगह-जगह जाम लग जाता है। इसकी वजह से स्कूल की बसें फंस जाती हैं और विद्यार्थियों को घर पहुंचने में आधा से एक घंटा की देरी हो जाती है। समस्या के समाधान के लिए कई बार लोगों ने पुलिस प्रशासन से शिकायत भी की है। इसके बाद भी अभी तक कोई ठोस कदम समस्या से निजात दिलाने के लिए नहीं उठाया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय ने बताया कि मामले में एआरएम, एआरटीओ और यातायात प्रभारी को बिठाकर बैठक की गई है, जल्द ही समाधान ढूंढ लिया जाएगा। हमारी प्राथमिकता यातायात व्यवस्था को बेहतर करना है। इसके लिए बस स्टैंड के आसपास के क्षेत्र में ऐसा नियम लागू किया जाएगा कि जाम की स्थिति पैदा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed