{"_id":"682244459dbc436d3b09c8a4","slug":"bus-service-started-from-kampil-to-delhi-etah-news-c-163-1-eta1001-133461-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कंपिल से दिल्ली के लिए बस सेवा का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कंपिल से दिल्ली के लिए बस सेवा का संचालन शुरू
Tue, 13 May 2025 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 13 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
एटा। यात्रियों की समस्या को देखते हुए निगम की ओर से जिला मुख्यालय से नए रूट पर बस का संचालन शुरू किया गया है। यह बस एटा से फर्रुखाबाद के कंपिल और वहां से एटा होते हुए दिल्ली के लिए संचालित होगी। इसके चलने से जिले के साथ ही फर्रुखाबाद के लोगों को भी काफी फायदा होगा।
अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर की पहल पर कंपिल-एटा-दिल्ली बस सेवा की शुरूआत की गई है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले सप्ताह अलीगंज विधायक की ओर से एक बस को फर्रुखाबाद के कंपिल से अलीगंज और एटा होते हुए दिल्ली तक चलाने का प्रस्ताव आया था। इसको ध्यान में रखते हुए नई बस का संचालन शुरू कर दिया गया है। जल्द ही इसकी समय सारिणी निर्धारित की जाएगी। जिससे कि यात्री उसी समय के अनुसार यात्रा कर सकेंगे। इस बस के संचालन से एटा के अलावा फर्रुखाबाद के लोगों को भी काफी लाभ होगा।