फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bus hits 300 meter field due to collision with dumper, cleaner injured

Etah News: डंपर की टक्कर से 300 मीटर खेत में घुसी बस, क्लीनर घायल

Sun, 28 Sep 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 28 Sep 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Bus hits 300 meter field due to collision with dumper, cleaner injured
डंपर की टक्कर से खेत के अंदर घुसी हुई बस। संवाद
मिरहची। कस्बे में हाईवे किनारे खड़ी एक निजी बस से रविवार तड़के डंपर टकरा गया। टक्कर इतनी जोर से लगी कि खड़ी बस करीब 300 मीटर दूर एक खेत में जा घुसी। डंपर की टक्कर से बस में सो रहा क्लीनर घायल हो गया जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


निजी बस खराब होने पर हाईवे किनारे कोतवाली के पास खड़ी थी। बस की सुरक्षा के लिए क्लीनर यामीन निवासी कासगंज उसमें सो रहा था। रविवार की सुबह करीब चार बजे कासगंज की ओर से आ रहे डंपर चालक को झपकी लग गई। झपकी लगते ही डंपर खड़ी बस से जा टकराया। जबरदस्त टक्कर से बस सड़क किनारे खेत में जा घुसी। वहां पुलिस ने डंपर चालक नंदकिशोर को हिरासत में ले लिया। नंदकिशोर ने बताया कि वह आगरा जा रहा था। झपकी लगने पर हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed