{"_id":"68e281b903a55a1d390c84d0","slug":"bus-collides-with-parked-auto-eight-people-injured-2025-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Etah: बस ने खड़े ऑटो में मारी टक्कर...मच गई चीखपुकार, आठ लोग घायल; दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: बस ने खड़े ऑटो में मारी टक्कर...मच गई चीखपुकार, आठ लोग घायल; दो की हालत गंभीर
Sun, 05 Oct 2025 08:03 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 05 Oct 2025 08:03 PM IST
सार
हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। यहां नीलम और पूनम की हालत चिंताजनक बनी हुई है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के गांव ककहेरा हाईवे के पास रविवार सुबह कानपुर की ओर से दिल्ली जा रही बस खड़े ऑटो से टकरा गई। कोतवाली देहात क्षेत्र में हुए इस हादसे में ऑटो सवार आठ लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत चिंताजनक बताई गई है।
ऑटो चालक गांव खेरिया कलां निवासी जयवीर ने बताया कि रविवार सुबह जिरसमी गांव से सवारियां भरकर एटा की ओर आ रहा था। ककहेरा बाईपास के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बस को देखकर ऑटो रोक लिया। बस खड़े ऑटो में आ टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पलट गया। उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में चालक सहित नेहा (17), अनुपम (15), निधि (7), पूनम (18), रमेश (60) निवासी गांव सूरजपुर, नीलम (38), सृष्टि (14) निवासी ककहेरा घायल हो गए।
हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात बाधित रहा। गांव सूरजपुर निवासी लालता प्रसाद ने बताया कि बेटियां और बहन ऑटो में सवार होकर सैनिक पड़ाव स्थित रामलीला मैदान में मेला देखने जा रही थीं। सूचना पर कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। यहां नीलम और पूनम की हालत चिंताजनक बनी हुई है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाते हुए यातायात सामान्य कराया। दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।

आधे घंटे तक कराहती रहीं घायल मां-बेटी
एटा में सड़क हादसे में रविवार को 8 लोग घायल हुए। इनमें घायल मां-बेटी को एक्सरे के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। एक्सरे कक्ष में विद्युत आपूर्ति नहीं होने की वजह से एक्सरे के लिए इंतजार करना पड़ा। इलाज शुरू नहीं होने पाने पर आधे घंटे तक वह वहां पर कराहती रहीं। मेडिकल कॉलेज के पुराने भवन में मरीजों के एक्सरे किए जाते हैं। रविवार को सड़क हादसे में घायल नीलम और उनकी बेटी सृष्टि काे इमरजेंसी वार्ड में लाया गया। इलाज शुरू करने से पहले एक्सरे के लिए भेजा गया। यहां पर घायल मां-बेटी आधे घंटे तक कराहती रहीं।
कर्मचारियों ने विद्युत आपूर्ति नहीं होने की वजह से एक्सरे न हो पाने की बात कही जबकि मेडिकल कॉलेज में वैकल्पिक व्यवस्था के लिए जेनरेटर लगे हुए हैं। उसके बाद भी एक्सरे कक्ष में विद्युत आपूर्ति नहीं पहुंच रही थी। करीब आधा घंटे बाद विद्युत आपूर्ति चालू हुई तब जाकर उन दोनों का एक्सरे हो सका।
मेडिकल कॉलेज के एक्सरे कक्ष में विद्युत आपूर्ति नहीं हो रही थी, इस मामले की जानकारी नहीं है। विद्युत आपूर्ति न होने पर जेनरेटर की सुविधा उपलब्ध है। हो सकता है जेनरेटर स्टार्ट कराने में समय लग गया हो। मामले को दिखवाया जाएगा। - डॉ. सुरेश चंद्रा, सीएमएस