{"_id":"6671857d0a4449619900bac9","slug":"bus-collides-with-dumper-while-driver-was-changing-song-etah-news-c-163-1-eta1001-118495-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: चालक के गाना बदलते समय डंपर से टकराई बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: चालक के गाना बदलते समय डंपर से टकराई बस
Tue, 18 Jun 2024 06:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 18 Jun 2024 06:32 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में मंगलवार को बाईपास पर रोडवेज बस आगे जा रहे डंपर से टकरा गई। हादसे में चालक सहित उसमें सवार 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल यात्रियों ने बताया कि चालक बस को तेजी से चला रहा था। इसके साथ ही तेज आवाज में गाने भी बजा रहा था। गाना बदलते समय ही यह घटना हो गई। बड़ौत डिपो की बस मंगलवार को कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही थी। जैसे ही कोतवाली देहात के गांव रामपुर के पास पहुंची, तभी आगे जा रहे डंपर में जा घुसी। दुर्घटना के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। चालक सहित उसमें सवार 14 लोग घायल हो गए। यह देखकर आसपास काम कर रहे लोग घायलों के बचाव के लिए बस की ओर दौड़ पड़े। पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायलों को निकालकर मेडिकल कॉलेज भेजा।
बस में सफर कर रहे श्याम सिंह निवासी भोगांव जिला मैनपुरी ने बताया कि चालक गाड़ी को तेज गति से चला रहा था। वहीं बस के अंदर लगे म्यूजिक सिस्टम पर गाने भी तेज आवाज में बज रहे थे। हम लोगों ने कहा भी था कि बस को धीमे चलाओ और गानों की आवाज भी कम कर दो। लेकिन चालक ने किसी की बात नहीं मानी। बाईपास पर बस के आगे डंपर जा रहा था। उसी समय चालक ने गाना बदलने के लिए अपना सिर नीचे किया तो बस बेकाबू होकर पीछे से डंपर में टकरा गई।
हादसे में चालक ताराचंद, सुरजीत सिंह, रंजीत, अनीता, खिलेसवा, कुनीबाई, पंचराम, निधि, श्याम सिंह, ओमकार शर्मा, अवधेश, शकुंतला, रजनेश व प्रेम घायल हो गए। थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि सभी घायल अलग-अलग क्षेत्रों के हैं। उनको मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां से उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।