फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   bullies beat up husband and misbehaved with wife when she protested In Etah

UP: खेत पर पति के सामने पत्नी को खींचकर किया निर्वस्त्र, फिर पार कर दीं बर्बरता की सारी हदें; चीखते रहे पीड़ित

Mon, 29 Jan 2024 06:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 29 Jan 2024 06:29 PM IST
सार

एटा में दंबगों ने खेत पर पति के सामने पत्नी को खींचकर निर्वस्त्र कर दिया। फिर बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। पीड़ित बचाव के लिए चीखते रहे लेकिन आरोपियों ने एक न सुनी।

विज्ञापन
bullies beat up husband and misbehaved with wife when she protested In Etah
women crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में दबंगों ने खेत पर काम कर रहे युवक पर हमला कर दिया। उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इसी समय खाना लेकर पहुंची उसकी पत्नी को पति के सामने घसीटकर लज्जित किया। उसके कपड़े उतारकर उसे निर्वस्त्र कर दिया। पति के सामने उसके साथ अभद्रता की। पीड़िता ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


घटना रिजोर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़िता ने गांव के ही अवनीश, इसके भाई अवधेश, हृदेश और अमन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि आरोपियों से रंजिश चली आ रही है। पति गांव के बाहर 20 जनवरी को खेत पर टेंपो में गोभी लाद रहे थे। वह खाना देने के लिए गई थी। इसी समय दो बाइक पर चारों लोग आ गए। उनके हाथों में लाठी, डंडा और धारदार हथियार व असलाह थे। 

विज्ञापन

खेत की तरफ खींचकर ले जाने लगे

कहा कि सभी ने मिलकर पति को हत्या करने के इरादे से खेतों की ओर खींचकर ले जाने लगे। विरोध करके पति को बचाने का प्रयास किया तो दो लोग मुझे खींचकर एक तरफ ले गए। मेरे कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र कर दिया। इसके बाद अभद्रता करने लगे। पति को बुरी तरह पीटा। इसके बाद उन्हें मरा समझकर छोड़ गए। हमने डायल 112 पर सूचना दी। घायल पति को पुलिस थाने लेकर आई। यहां से इलाज कराने के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच कर रही है

पति का इलाज कराने के बाद रविवार को लौटी तब पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष अल्का तोमर ने बताया कि महिला की ओर से बढ़ा-चढ़ाकर तहरीर दी गई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपों की जांच कराई जा रही है। पूर्व में भी एक मुकदमा दर्ज कराया गया था। बाद में चार्जशीट लगने के बाद समझौता कर लिया था। दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed