फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   bullet was fired after an altercation between brother-in-law In Etah young man got injured

बाहरवाली से इश्क: घर में महाभारत, पंचायत के बीच जीजा-साले में कहासुनी... चल गई गोली; एक घायल

Wed, 27 Mar 2024 12:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 27 Mar 2024 12:12 PM IST
सार

बाहरवाली से इश्क के चक्कर में घर में महाभारत हो गई। पंचायत के बीच जीजा-साले में कहासुनी होने लगी। इसी बीच गोली चल गई। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। 

विज्ञापन
bullet was fired after an altercation between brother-in-law In Etah young man got injured
love affair (demo) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में मंगलवार को जीजा के बाहर दूसरी महिला से संबंध को लेकर जीजा-साले के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि गोली चल गई। इस दौरान गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। उसे आनन फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


घटना मलावन थाना क्षेत्र के आसपुर चौराहे की है। यहां के निवासी युवक के घर उसके ससुराल के लोग पंचायत करने आए थे। मामला था कि युवक के कि दूसरी महिला के साथ भी संबंध हैं। वह उसे साथ रख रहा है। पत्नी ने फोन करके अपने मायकेवालों को जानकारी दी थी। इस पर वह पंचायत करने आए थे। 
विज्ञापन


पंचायत ते दौरान जीजा और साले के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट और फायरिंग तक बढ़ गया। जीजा और उसके पिता व भाई ने महिला के मायकेवालों पर हमला बोल दिया। फायरिंग भी की। इस  दौरान गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। युवक को गोली लगने से अपरातफरी मच गई। मौजूद लोगों की मदद से उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। उधर घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस को सूचना दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed