फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bull tramples old man to death

Etah News: सांड़ ने वृद्ध को पटककर मार डाला

Mon, 02 Mar 2026 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 02 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Bull tramples old man to death
कस्बा जैथरा में सड़क किनारे मौजूद निराश्रित गोवंश। संवाद
जैथरा/एटा। बाजारों और रोड किनारे घूमते निराश्रित गोवंश जानलेवा साबित हो रहे हैं। सोमवार को जैथरा के प्रताप स्कूल के पास एक निराश्रित सांड़ ने वृद्ध को जमीन पर पटक दिया। गंभीर हालत में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कस्बा के मोहल्ला जाटवान निवासी 62 वर्षीय रामप्रकाश प्रताप स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। करीब दो वर्ष पूर्व वह सेवानिवृत्त हुए थे। फिलहाल वह घर पर ही रहते थे। उनके बेटे गिरीश ने बताया कि रामप्रकाश सोमवार को सामान लेने बाजार गए हुए थे। वहां से लौटने के दौरान प्रताप स्कूल के पास खड़े सांड़ ने उन्हें उठाकर जमीन पर पटक दिया।
विज्ञापन


यह देखकर आसपास के लोग उन्हें बचाने के लिए दाैड़े। लाठी-डंडे मारकर सांड़ को वहां से भगाया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी छाती में चोट आई थी। गंभीर हालत में उन्हें स्वजन और अन्य लोग सीएचसी लेकर आए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वह पत्नी, दो बेटे और एक बेटी को रोता-बिलखता छोड़ गए।

कस्बा जैथरा में सड़क किनारे मौजूद निराश्रित गोवंश। संवाद

कस्बा जैथरा में सड़क किनारे मौजूद निराश्रित गोवंश। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed