फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Buddhism in the World Peace Possible

बौद्ध दर्शन से ही विश्व में शांति संभव

Thu, 22 Oct 2015 05:59 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Thu, 22 Oct 2015 05:59 PM IST
विज्ञापन
Buddhism in the World Peace Possible
बौद्ध धम्म दीक्षा दिवस कार्यक्रम ग्राम पवसरा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बौद्ध धर्म के संबंध में जानकारी दी। बौद्ध धम्म दीक्षा दिवस अशोक विजय दशमी के रूप में मनाया गया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता समाज सेविका नवलेश बौद्ध ने कहा कि सम्राट अशोक ने कलिंग पर जब चढ़ाई की तो काफी जनहानि हुई। इस जनहानि ने उनके हृदय को काफी द्रवित कर दिया। उन्होंने युद्ध समाप्त करने के साथ ही 10 वें दिन बौद्ध धर्म को अपना लिया। धर्म का व्यापक प्रचार प्रसार कराया।
विज्ञापन

 अपने पुत्र व पुत्री को कई देशों में भेजा। तमाम लोग इस धर्म को मानने के लिए आगे आए और यह धर्म स्वीकार कर लिया।  बौद्ध केे बताए मार्ग पर चलकर ही संसार में शांति की स्थापना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीईटी बेरोजगार संघ के जिला अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सगर ने कहा शिक्षा से ही समाज का उद्धार संभव है। ज्ञान के बिना मनुष्य का जीवन पशु के समान होता है।
अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएं। जिससे उनके भविष्य का निर्धारण हो सके। समाज के शिक्षित होने से देश के विकास में भी योगदान दे सकते हैं। मुख्य अतिथि अयोध्या प्रसाद ने कहा कि बौद्ध धर्म के सार को हम सभी को समझना होगा।

कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी अशोक शाक्य ने कहा कि समाज बंधु एकजुट होकर कार्य करें। कार्यक्रम का संचालन डा. सत्यदेव कुशवाह ने किया।
इस दौरान अनवर सिंह बौद्ध, कुवेर सिंह लोधी, अजय भारती, अनिल कुमार, रामदास विजय, हरिओम एडवोकेट, राजेंद्र भारती एडवोकेट, डीसी मोर्य, कमल कुमार बौद्ध, बालक राम शाक्य, चरन सिंह कुशवाह, आकाश कुशवाह, किशनवीर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed