फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   BSP went on road shows baton

बसपा के रोड शो पर चला पुलिस का डंडा

Sun, 22 Jan 2017 12:14 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sun, 22 Jan 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
BSP went on road shows baton
नामांकन के दौरान बसपा के जुलूस को रोकती पुल‌िस - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन

बसपा के प्रत्याशी अजय चतुर्वेदी के नामांकन के रोड शो में सोरों की ओर से आने वाले कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन को लेकर लाठियां फटकारीं। चार कार्यकर्ताओं की धुनाई भी कर दी। इससे बाइक पर आ रहे युवक बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में ले लिया, वहीं पांच बाइकें कब्जे में ली हैं। हिरासत में लिए युवकों के खिलाफ आचार संहिता उल्लघंन का मामला दर्ज किया है। झंडे व झंडियां भी बरामद की हैं। बसपा कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त आक्रोश जताया है। बसपा प्रत्याशी एवं नेताओं ने मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की है।


गौरतलब है कि बसपा प्रत्याशी अजय चतुर्वेदी का नामांकन जुलूस दाऊजी मोटर्स परिसर से निकाले जाने की अनुमति थी। इस रोड शो में शामिल होने के लिए सोरों की ओर से बाइक सवार कार्यकर्ता सोरों गेट की ओर से आ रहे थे तब ही कोतवाली प्रभारी पद्म सिंह व पुलिसकर्मियों की टीम ने बाइक सवार कार्यकर्ताओं को रोक लिया। कार्यकर्ताओं के पास परमिशन का कोई कागज मौजूद नहीं था। जिससे नोंकझोंक होते ही पुलिस ने लाठियां फटकार दीं। चार कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर धुनाई कर दी। इन कार्यकर्ताओं में धनुष पाल, नरेश निवासी हुंमायूपुर, सत्यभान निवासी मिल्कीनियां, गोविंद निवासी बदरिया, सोरों सभी चारों कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। अन्य कार्यकर्ता भी लाठियां लगते ही बाइकें छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मौके से पांच बाइकें बरामद कर लीं हैं जिन्हें थाने ले जाया गया। इस घटनाक्रम के बाद बसपा प्रत्याशी  का रेाड शो बाराद्वारी इलाके पहुंचा तो रोड शो रोका। इसके बाद बसपा कार्यकर्ता पुलिस को देख नारेबाजी करने लगे। बसपा प्रत्याशी एवं नेताओं ने जब रोड  शो की परमिशन दिखाई इसके बाद जुलूस आगे बढ़ सका और जुलूस के दौरान पुलिस साथ रही।
विज्ञापन


सत्ता के इशारे पर पुलिस कर रही काम
कासगंज। बसपा प्रत्याशी अजय चतुर्वेदी एवं बसपा नेता राजीव शर्मा ने कहा कि पुलिस सत्ताधारी पार्टी के इशारे पर काम कर रही है। बसपा के रोक शो को प्रभावित करने के लिए पुलिस ने अलोकतांत्रिक कदम उठाया है। कार्यकर्ताओं की मारपीट की गई है, लाठी मारी गईं है जिससे कार्यकर्ताओं में भगदड़ मच गई। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने नामांकन दाखिल किए तब किसी ने आचार संहिता नहीं देखी। मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोड शो से पहले बसपा कार्यकर्ता हंगामा कर रहे थे। उनके पास कोई परमिशन नहीं थी। जब उन्हें टोका गया तो वे झगड़ पर आमादा होने लगे। पुलिस ने नियमों के मुताबिक कार्रवाई करते हुए चार लोगों केा हिरासत में लिया है और पांच बाइकें कब्जे में लीं हैं।

                                                     - पदम सिंह, कोतवाली निरीक्षक
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed