फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Brother-in-law injured after being hit by loader

Etah News: लोडर की चपेट में आने से जीजा-साले घायल

Thu, 13 Jun 2024 06:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 13 Jun 2024 06:46 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law injured after being hit by loader
एटा। थाना कोतवाली देहात के गांव नगला समन के पास बृहस्पतिवार को एक लोडर गाड़ी ने मोपेड में टक्कर मार दी। इस पर सवार जीजा-साले घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर कर दिया गया। अन्य सड़क हादसों में तीन लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

थाना निधौली कलां के गांव रामनगर निवासी रामजीलाल अपने साले सुखवीर सिंह निवासी नगला भजा थाना पिलुआ के साथ सबमर्सिबल का सामान लेकर जा रहे थे। रामजीलाल ने बताया कि बावसा से सामान खरीद कर रामनगर ले जा रहे थे। जैसे ही कोतवाली देहात के गांव नगला समन के पास पहुंचे, तभी तेजी से आ रही एक लोडर गाड़ी के चालक ने लापरवाही से उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। इसके चलते दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना मलावन के गांव मुबारिकपुर छछैना निवासी नीतू बुधवार की शाम अपने बेटे प्रशांत के साथ मायके जैथरा थाना क्षेत्र के गांव भगोली जा रही थीं। तभी धुमरी निकलते ही बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बेटा उनको लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा, जहां उसका उपचार चल रहा है। इसके अलावा प्रेमसिंह निवासी खेड़िया थाना निधौली कलां और रवि निवासी फरतीपुर थाना एका जिला फिरोजाबाद भी सड़क हादसों में घायल हुए हैं। इन सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed