फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Brother and sister riding a bike injured after being hit by an ambulance

Etah News: एंबुलेंस की चपेट में आने से बाइक सवार भाई-बहन घायल

Wed, 31 Dec 2025 06:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 31 Dec 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
Brother and sister riding a bike injured after being hit by an ambulance
हाईवे पर घायल हुई महिला को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में उपचार के लिए ले जाते परिजन व स्वास्थ्यक
एटा। शहर में मेडिकल कॉलेज के सामने बाइक सवार भाई-बहन एंबुलेंस की चपेट में आ गए। इसकी वजह से दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा अन्य सड़क हादसों में महिला सहित 3 लोग घायल हो गए। सभी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन




शहर के मोहल्ला पंजाब पुरा निवासी साहिबा अपने भाई सैफ के साथ मंगलवार की देर रात किसी कार्य से बाजार जा रही थी। उसी समय मेडिकल कॉलेज के सामने जीटी रोड पर इनकी बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही एंबुलेंस की चपेट में आ गई। इसकी वजह से भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रशांत कुमार निवासी श्याम विहार कॉलोनी मंगलवार की देर रात कोतवाली देहात क्षेत्र में कासगंज रोड पर भाई को छोड़कर घर वापस लौट रहा था। रास्ते में बाइक सांड़ से टकरा गई। इसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मलावन थाना क्षेत्र में हाईवे पर गांव छछैना के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर महिला घायल हो गई। गांव छछैना निवासी सुखवीर सिंह ने बताया कि पत्नी संतोष मंगलवार की देर शाम किसी काम से पैदल जा रही थी। उसी समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही परिजन ने मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया है।


इसके अलावा अलीगंज थाना क्षेत्र में अमृतपुर रोड पर अकबरपुर कोट के पास ट्रैक्टर की चपेट में आकर नगला बख्शी थाना पटियाली जिला कासगंज निवासी पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया। सबका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed