{"_id":"58f8f79f4f1c1b0b52472deb","slug":"broken-drains-waterfalls-and-shabby-electric-wires","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी नालियां, जलभराव और जर्जर बिजली के तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी नालियां, जलभराव और जर्जर बिजली के तार
अमर उजाला ब्यूरो एटा।
Updated Thu, 20 Apr 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
टूटी नालियां, जलभराव और जर्जर बिजली के तार
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूटी पड़ी नालियां, गंदगी के ढेर और झूलते विद्युत तार। ये तस्वीर है पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर दो के मोहल्ला अंबेडकर नगर, संजय नगर और वर्मा नगर की। गुरुवार को अमर उजाला टीम ने क्षेत्र के हालात जाने तो लोगों ने समस्याएं दूर नहीं होने पर जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आक्रोश जताया।
आगरा रोड स्थित मोहल्ला अंबेडकर में कहने को गलियां इंटरलॉक हो चुकी हैं, लेकिन अब वे भी दब चुकी हैं। नालियां टूटी पड़ी हैं और गंदा पानी सड़क पर बहता है। इसके साथ ही क्षेत्र में तैनात सफाईकर्मी रोज नहीं आता और जब आता भी है, तो सफाई से पहले लोगों से धन की मांग करता है। क्षेत्र में लगे विद्युत पोल भी हादसे को दावत देते हैं। विद्युत पोल नीचे से गल चुके हैं और पोल पर तारों का जमघट लगा हुआ है। लाइनें इस कदर झूल रही हैं, जैसे सिर पर मौत मंडरा रही है। सुनील कहते हैं कि क्षेत्र में समस्याओं का अंबार लगा है। महेंद्र पाल सिंह कहते हैं कि पांच साल में विकास की दुहाई दी जाती रही, लेकिन क्षेत्र का हाल जस का तस ही है। अवधेश यादव कहते हैं कि क्षेत्र में सफाईकर्मचारी रोज नहीं आता। जब आता है तो धन की मांग करता है।
अंबेडकर नगर की समस्याओं को दूर कराया जाएगा। जहां भी जलभराव है, उसे हटवाकर सफाईकर्मी की तैनाती की जाएगी।
- संतराम सरोज, अधिशासी अधिकारी