फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bridge becomes a hurdle for industrial development; major domestic and foreign companies turn away.

Etah News: औद्योगिक विकास में पुल बना रोड़ा, देसी-विदेशी बड़ी कंपनियों ने मुंह मोड़ा

Sun, 05 Jul 2026 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 05 Jul 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Bridge becomes a hurdle for industrial development; major domestic and foreign companies turn away.
एटा। औद्योगिक क्षेत्र से पहचान बनाने के लिए जूझ रहे जिले में एक भी बड़ी सौगात जमीन पर नहीं आ पा रही है। मारहरा रोड पर विकसित किए जा रहे ओरनी औद्योगिक आस्थान में नहर पर संकरा पुल बना हुआ है। यह औद्योगिक आस्थान से थोड़ा पहले है। संकरे पुल के कारण निवेशक यहां दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। यह समस्या दूर हो तो एटा औद्योगिक क्षेत्र में नई पहचान बना सकता है।
विज्ञापन

कनेक्टिविटी के हिसाब से एटा निवेशकों की पसंद है। यहां पिछले 10 वर्षों में बड़ा बदलाव हुआ है। जवाहरपुर तापीय परियोजना, सीमेंट फैक्टरी के साथ-साथ चिकोरी उद्योग भी तेजी से बढ़ा है। जलेसर का घुंघरू-घंटा कारोबार भी पहचान बना रहा है। चिकोरी और घुंघरू-घंटी को सरकार ने ओडीओपी में शामिल किया है। इसी क्रम में मारहरा रोड पर ओरनी गांव के पास 74.9 एकड़ में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) नया औद्योगिक आस्थान विकसित कर रहा है। यहां सड़क, सीवर, विद्युत संबंधी कार्य चल रहे हैं लेकिन इसकी कनेक्टिविटी में बड़ी समस्या सामने आ रही है। औद्योगिक आस्थान से करीब 200 मीटर पहले दो नहरें गुजर रही हैं। इन पर बना पुल बेहद संकरा है। पुल से एक बार में एक ही भारी वाहन गुजर पाता है जबकि औद्योगिक क्षेत्र होने पर यहां भारी और बड़े़ वाहनों का आवागमन बढ़ जाएगा। ऐसे में कनेक्टिविटी में यह पुल रोड़ा बना हुआ है। इसी कारण कंपनियां भी यहां निवेश करने से कतरा रही हैं। --
विज्ञापन

1,700 करोड़ निवेश करना चाहती थी अमेरिकी कंपनी
इस प्रोजेक्ट को देखने के लिए कई बड़ी कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई लेकिन कनेक्टिविटी और यातायात की समस्या के चलते मुंह मोड़ लिया। वर्ष 2025 में यूएसए के फ्लोरिडा की कंपनी क्राउन होल्डिंग आईएनसी निवेश करना चाहती थी। यह कंपनी एल्युमिनियम केन बनाती है। कंपनी का प्रतिनिधिमंडल वर्ष 2025 में यहां आया था। कंपनी द्वारा 1,700 करोड़ रुपये के निवेश की योजना थी लेकिन पुल की अड़चन के चलते कंपनी ने यहां निवेश से इन्कार कर दिया। इसके अलावा पुणे की कंपनी एसएसम और जेके फेनर यहां यूनिट स्थापित करना चाहती थीं। कनेक्टिविटी की समस्या के चलते दोनों कंपनियों ने निवेश से यहां इन्कार कर दिया। कई अन्य कंपनियों के प्रतिनिधि भी यहां का दौरा करके लौट चुके हैं। ज्यादातर ने औद्योगिक एरिया तक पहुंचने के रास्ते को बेहतर नहीं बताया। कहा कि पुल के कारण आवागमन सुगम नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ओरनी औद्यागिक आस्थान यूपीसीडा का प्रोजेक्ट है। यहां आवागमन के लिए संकरा पुल अड़चन बन रहा है। इसके वैकल्पिक रूट के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। पुल चौड़ीकरण को लेकर भी चर्चा की जाएगी।
- अर्चना कुमारी, उपायुक्त उद्योग एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed