फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bohani took place at the purchasing center, 24 quintals of wheat was purchased

क्रय केंद्र पर हुई बोहनी, खरीदा गया 24 क्विंटल गेहूं

Fri, 08 Apr 2022 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Bohani took place at the purchasing center, 24 quintals of wheat was purchased
मंडी में बने क्रय केंद्र पर किसान से खरीदा जा रहा गेहूं। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। जिले में गेहूं खरीद के लिए एक अप्रैल को 72 सरकारी क्रय केंद्र खोल दिए गए थे। इस दौरान 6 दिन तक क्रय केंद्र पर बोहनी नहीं हुई। सातवें दिन बृहस्पतिवार की शाम मंडी स्थित खाद्य निगम के केंद्र पर बोहनी हुई, 24 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। पहले विक्रेता किसान का केंद्र पर माला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

सरकारी समर्थन मूल्य से अधिक दाम मंडी की निजी आढ़तों पर चल रहा है। ऐसे में किसान क्रय केंद्रों पर गेहूं लेकर नहीं पहुंच रहे हैं। शासन के निर्देश पर एक अप्रैल को ही जिले में गेहूं खरीद के लिए 72 क्रय केंद्र खोल दिए गए थे, लेकिन किसान इन केंद्रों पर गेहूं लेकर नहीं पहुंच रहे थे। इसी के चलते अधिकारियों द्वारा किसानों से लगातार संपर्क किया जा रहा था। बृहस्पतिवार की शाम भारतीय खाद्य निगम के क्रय केंद्र पर किसान वेद प्रकाश गेहूं लेकर पहुंचे। इस दौरान माला पहनाकर किसान का केंद्र पर स्वागत किया गया। वहीं उनसे 24 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। इस दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी नंदकिशोर मौजूद रहे।
विज्ञापन

170 किसानों ने कराया पंजीकरण
क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए किसानों को पहले पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना जरूरी है। इसी के तहत जिले में अब तक 170 किसानों ने ही पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। पोर्टल पर पंजीकरण की रफ्तार धीमी है। वहीं जिले को इस बार गेहूं खरीद में 76 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य मिला है। जबकि मंडी में क्रय केंद्रों से अधिक दामों पर गेहूं की खरीद की जा रही है। ऐसे में जिले के अधिकारियों के लिए लक्ष्य पूरा करना चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed