फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   body of young man was hanged murder report was filed on order of court After killing in Etah

Etah: हत्या करने के बाद फंदे पर लटकाया शव, अदालत के आदेश पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 16 Apr 2023 09:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 16 Apr 2023 09:35 PM IST
सार

एटा में बीती 25 अक्टूबर 2022 को युवक का शव फंदे पर लटका मिला था। ग्रामीणों ने मौके से एक बाइक बरामद की थी। पिता ने अदालत के आदेश पर बेटे की हत्या कर शव  लटकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
body of young man was hanged murder report was filed on order of court After killing in Etah
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में सकीट थाना क्षेत्र के बक्सीपुर गांव निवासी अवनीश कुमार (18) का शव 25 अक्टूबर 2022 को फंदे पर मिला था। ग्रामीणों ने तब एक बाइक मौके से बरामद की थी। बाइक मैनपुरी के युवक के नाम पंजीकृत है। पिता ने अदालत के आदेश पर पुत्र की हत्या कर शव को लटकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन

सब्जी लेने की बात कहकर गया था

पिता रूप राजेश कुमार का आरोप है कि रूपेश कुमार निवासी पहाड़पुर, थाना कुरावली, जिला मैनपुरी ने अपने अन्य साथियों की मदद से पुत्र की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया था। कहा कि 23 अक्टूबर की शाम करीब चार बजे अवनीश घर से पैदल ही नाजिरपुर चौराहे पर सब्जी लेने की बात कहकर गया था। इसके बाद लौटकर नहीं आया तो 24 अक्टूबर को गुमशुदगी दर्ज कराई गई। लेकिन, अगले दिन 25 अक्टूबर को पुत्र का शव सुबह सात बजे लटका मिला था।

विज्ञापन

नाले के पास बाइक के साथ कुछ लोगों को देखा गया था

आरोप है कि चुन्नीपुर के वीरेंद्र सहित तमाम लोगों ने नाले के पास बाइक के साथ कुछ लोगों को देखा था। जब उनको ललकारा गया तो बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग गए। बाद में वहीं बाइक रूपेश कुमार के नाम पर पंजीकृत पाई गई। बताया कि गांव का ही भरत सिंह उर्फ राजू नोएडा में काम करता था। इसके साथ बेटा अवनीश भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर रही जांच 

किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। तब पुत्र की पिटाई की गई और उसको हत्या करने की धमकी भी दी गई थी। इसी रंजिश के चलते रूपेश आदि की ओर से मिलकर हत्या एक षड्यंत्र के तहत की गई। थानाध्यक्ष अनुज चौहान ने बताया कि अदालत का आदेश मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed