फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   body of scrap collector was found lying on stairs of market in Etah

Etah News: मार्केट की सीढ़ियों पर पड़ा मिला कबाड़ बीनने वाले का शव, हत्या की आशंका

Mon, 02 Sep 2024 06:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Sep 2024 06:44 PM IST
सार

एटा में मार्केट की सीढ़ियों पर कबाड़ बीनने वाले युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर घरवाले रोते बिलखते पहुंचे। भाई ने हत्या की आशंका जताई है। 

विज्ञापन
body of scrap collector was found lying on stairs of market in Etah
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में शहर के मोहल्ला बाबूगंज में सोमवार सुबह मुमताज मार्केट की सीढ़ियों पर एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने पुलिस व परिजन को सूचना दी। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन


मुगल होटल के पीछे बाबूगंज मोहल्ले में रहे वाले गोपाल ने बताया कि भाई नीरज (45) कबाड़ आदि बीनते थे। रविवार सुबह घर से निकले, रात लगभग 11 बजे तक देखे गए, लेकिन घर नहीं आए। सोमवार सुबह मुमताज मार्केट में एक व्यक्ति बिजली सही करने छत पर गया। वहां देखा कि सीढ़ियों में खून से लथपथ शव पड़ा हुआ है। 
विज्ञापन


आसपास के लोग पहुंचे तो देखा कि शव मेरे बड़े भाई नीरज का था। लोगों ने आकर घर जानकारी दी तो हम लोग वहां पहुंचे। गोपाल ने बताया कि भाई नीरज के शव की हालत देखकर आशंका है कि उनकी हत्या की गई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कोतवाली नगर प्रभारी राजेश चौहान ने बताया कि मृतक नशा करते थे और कूड़ा-कबाड़ा बीनते थे। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो जांचकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed