Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Body of missing youth found hanging from a noose on a mango tree

Etah News: आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला लापता युवक का शव

Tue, 03 Nov 2026 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 03 Nov 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Body of missing youth found hanging from a noose on a mango tree
फोटो19मृतक छात्र रोहित का फाइल फोटो।
मारहरा। घर से लापता युवक का शव मंगलवार सुबह कासगंज के बढ़ारी वैश्य में आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजन ने प्रेम प्रसंग के चलते हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मोहल्ला चोबदार निवासी सुनील कुमार ने बताया कि भाई रोहित (19) का एक युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार को युवती के परिजन ने रोहित पर उनकी बेटी को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया था। इसके बाद से रोहित लापता हो गया। शाम तक घर नहीं लौटने पर मां सितारा देवी ने मारहरा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह उसका शव आगरा-बरेली हाईवे पर बढ़ारी वैश्य गांव के पास स्थित आम के बाग में पेड़ पर लटका मिला। सुनील ने आरोप लगाया कि युवती के परिजन ने उसके भाई की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया है। सूचना पर कासगंज और मारहरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। करीब 21 फीट ऊंचाई पर साड़ी के फंदे से लटके शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित कस्बे के एमजीएचएम इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट का छात्र था। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि रोहित का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया गया था। उसकी लोकेशन लगातार बढ़ारी वैश्य क्षेत्र में मिल रही थी। इसी आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवती के परिजन की ओर से सोमवार को रोहित पर युवती को ले जाने का आरोप लगाया गया था।

-
युवक के लापता होने के मामले में सोमवार की शाम परिजन की ओर से गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। मंगलवार को युवक का शव कासगंज जिले के गांव बढ़ारी वैश्य में लटका मिला। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। -संकल्पदीप कुशवाहा, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed