फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Body found in water tank identified; youth had left home without informing anyone

Etah News: बंबे में मिले शव की हुई शिनाख्त, घर से बिना बताए निकला था युवक

Sun, 20 Sep 2026 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 20 Sep 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Body found in water tank identified; youth had left home without informing anyone
एटा। नगला अगर की ओर जाने वाले बंबे में शुक्रवार को मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक कासगंज के मोहल्ला किला गेट निवासी विपिन था। वह कैंसर की बीमारी से परेशान था और 12 सितंबर को घर से बिना बताए निकल गया था। परिजन ने उसकी गुमशुदगी कोतवाली कासगंज में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

मलावन थाना क्षेत्र के नगला अगर की ओर जाने वाले बंबा में शुक्रवार को एक युवक का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। आसपास के थानों को भी इसकी सूचना दी गई। शव की पहचान रविवार को कासगंज के किला गेट निवासी विपिन के रूप में हुई।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार विपिन कैंसर की बीमारी से परेशान चल रहा था। 12 सितंबर को वह घर से बिना बताए निकल गया था। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला तो परिजन ने कोतवाली कासगंज में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुक्रवार को बंबे में शव मिलने की सूचना पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे और उसकी पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सकीट नितीश गर्ग ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed