फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Body elections: Lucknow's race by applying in the district

निकाय चुनाव: जिले में आवेदन कर लखनऊ की दौड़

Tue, 13 Dec 2022 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Body elections: Lucknow's race by applying in the district
एटा। नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए राजनीतिक दलों से जिले में ही आवेदन लिए जा रहे हैं। चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदार आवेदन कर टिकट पक्की कराने के लिए लखनऊ की दौड़ लगा रहे हैं। राजनीतिक दलों ने जिलों पर ही आवेदन जमा कराए जाने के निर्देश दिए हैं। भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा और आम आदमी पार्टी की टिकट पर अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए करीब 150 लोग आवेदन कर चुके हैं। एक-एक सीट पर चार से लेकर पांच लोगों ने एक ही दल से आवेदन कर डाले हैं।
विज्ञापन

एटा नगर पालिका सीट पर भाजपा से तीन प्रमुख चेहरे दावेदारी ठोंक रहे हैं। वहीं सपा से भी तीन नेताओं ने दावेदारी की है। अन्य निकायों में भी इस तरह की स्थिति बन रही है। ऐसे में टिकट पाने के लिए कड़ा मुकाबला बन गया है। अपनी टिकट सुनिश्चित करने के लिए आवेदन केवल जिले के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के भरोसे ही नहीं बैठे। अपने संपर्क वाले उच्च पदाधिकारियों के आवासों, दफ्तरों में पहुंच रहे हैं। एटा नगर पालिका के करीब 15 दावेदार एक या दो बार लखनऊ चक्कर लगा चुके हैं। अन्य निकायों के दावेदार भी यही प्रक्रिया अपना रहे हैं। जहां से उन्हें आश्वासन तो दिए जा रहे हैं, लेकिन किसी की टिकट पक्की होने की कोई गारंटी नहीं है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी, बसपा जिलाध्यक्ष सूर्यप्रताप सिंह और आप जिलाध्यक्ष सुरेश वर्मा ने बताया कि निर्णय पार्टी में शीर्ष नेतृत्व स्तर से किया जाना है। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष गंगासहाय लोधी का कहना है कि प्रदेश स्तर से गठित कमेटी आकर आवेदकों का साक्षात्कार करेगी। उनकी रिपोर्ट पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed