{"_id":"66cb62d50d2d05dd9c07e545","slug":"bodies-of-unknown-man-and-woman-found-in-canal-etah-news-c-163-1-eta1001-121812-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: नहर में मिले अज्ञात महिला व पुरुष के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: नहर में मिले अज्ञात महिला व पुरुष के शव
Sun, 25 Aug 2024 10:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 25 Aug 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रो में रविवार को नहर में अज्ञात महिला व पुरुष के शव मिले। महिला का शव जलेसर थाना क्षेत्र के गांव नूंह खास के पास नहर में उतराता मिला। वहीं, थाना पिलुआ की सुन्ना नहर में युवक का शव मिला।
जलेसर थाना प्रभारी सुधीर राघव ने बताया कि रविवार को नूंहखास नहर में एक शव को बहकर आने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर पानी में बहते शव को बाहर निकलवाया। यह महिला का शव था, जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष होगी। शव पानी में रहने की वजह से पूरी तरह से फूल चुका है और शरीर पर बाल या त्वचा शेष नहीं है। मौके पर पहचान कराने का प्रयास किया गया। जब शिनाख्त नहीं हो सकी तो पोस्टमार्टम गृह पर मोर्चरी में रखवा दिया है।
पिलुआ थाना क्षेत्र में सुन्ना नहर में एक अज्ञात पुरुष का शव मिला। थाना प्रभारी ने बताया कि कासगंज की ओर से बहकर आ रहे शव का मुंह नीचे की तरफ था। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। इसकी त्वचा गल चुकी है, जो जगह-जगह से छूट रही है। दाहिनी ओर का चेहरा किसी जानवर ने खाया हो, ऐसा लग रहा है। पीले रंग की शर्ट, भगवा बनियान, स्लेटी रंग का पेंट और प्लास्टिक के जूते पहने हुए है। उम्र लगभग 32 वर्ष होगी।