फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bodies of mother and daughter found hanging from different nooses

Etah News: अलग-अलग फंदों पर लटके मिले मां-बेटी के शव

Thu, 14 Nov 2024 02:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 14 Nov 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Bodies of mother and daughter found hanging from different nooses
गांव जमालपुर में जांच-पड़ताल करते सीओ जलेसर कृष्ण मुरारी दोहरे। - फोटो : गांव जमालपुर में जांच-पड़ताल करते सीओ जलेसर कृष्ण मुरारी दोहरे।
एटा। निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर में बुधवार को मां और बेटी का शव एक ही कमरे में अलग-अलग फंदों पर लटके मिले। महिला कई दिनों से अपने भतीजे के नाम जमीन कराने की जिद पर अड़ी हुई थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निधौली कलां विनोद कुमार ने बताया कि रीना यादव (34) का विवाह गांव जमालपुर निवासी दयाशंकर के साथ वर्ष 2006 में हुआ था। इनके 4 पुत्रियां हैं कोई पुत्र नहीं है। इस कारण रीना अपने भाई हरिओम के बेटे (अपने भतीजे) को अपने पास रखना चाहती थी। जमीन का हिस्सा उसके नाम करने के लिए पति दयाशंकर से कहती थी। इसी बात को लेकर मंगलवार की देर रात पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर रीना ने कहा कि मैं तो मरूंगी ही, लेकिन सबको मारने के बाद। इस बात को किसी ने गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन

विवाद के बाद रीना ने दूसरे नंबर की पुत्री प्रांशी की पिटाई भी लगाई थी। जिसके कारण वह गांव के बाहर रह रहे अपने बाबा श्रीनिवास के पास सोई थी। दो बेटियां पिता के पास दूसरे कमरे में सो रहीं थी। जबकि रीना और सबसे बड़ी पुत्री डौली (16) अलग कमरे में सोईं थीं। बुधवार सुबह सभी लोग खेत पर काम करने गए थे। सुबह लगभग 9 बजे रीना पुत्री डौली को लेकर घर आ गई। सुबह करीब 10 बजे पति घर पहुंचा तो कमरा अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोड़कर देखा तो पंखों के दो अलग-अलग कुंदों पर मां-बेटी के शव लटकते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ जलेसर कृष्ण मुरारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजन ने किसी तरह की कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मायके वालों की सूचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed