{"_id":"620e47f907e6cf1f4324c11b","slug":"board-raised-questions-on-unclear-photos-of-1092-candidates-etah-news-agr5245692159","type":"story","status":"publish","title_hn":"1092 बोर्ड परीक्षार्थियों के अस्पष्ट फोटो पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1092 बोर्ड परीक्षार्थियों के अस्पष्ट फोटो पर सवाल
विज्ञापन
एटा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने एक हजार से अधिक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बोर्ड परीक्षार्थियों के अस्पष्ट फोटो अपलोड करने पर सवाल उठाया है। फर्जी परीक्षार्थियों के बैठाने की आशंका जाहिर करते हुए दूसरे स्पष्ट फोटो अपलोड करने के आदेश जारी किया है। बोर्ड की ओर से सूची जारी की गई है। विद्यालयों को 28 फरवरी तक वेबसाइट पर फोटो अपलोड करने होंगे।
परिषदीय बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले कुल परीक्षार्थियों में से 1092 के फोटो अस्पष्ट और धुंधले भेजे गए हैं। इसमें 187 विद्यालयों के हाईस्कूल के 678 और इंटरमीडिएट के 414 पंजीकृत परीक्षार्थी शामिल हैं। बोर्ड की ओर से विद्यालयों पर सवाल उठाए गए हैं और परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थियों के शामिल होने की आशंका जाहिर की है। इन पर पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से परीक्षार्थियों को चिह्नित कर उनके स्पष्ट फोटो अपलोड कराने का आदेश जारी किया है। नए फोटो अपलोड करने के लिए परिषद की वेबसाइट 28 फरवरी खुली रहेगी। इसके अलावा जिले के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत 22 दिव्यांग परीक्षार्थियों के सीएमओ से जारी प्रमाणपत्रों को भी परिषद की वेबसाइट पर 28 फरवरी तक मांगा गया है।
परिषद की ओर से नाराजगी जाहिर की गई है और फर्जी परीक्षार्थियों के बैठाए जाने की आशंका जताई गई है। जिले के 187 विद्यालयों की सूची जारी कर 1092 परीक्षार्थियों के दूसरे स्पष्ट फोटो 28 फरवरी तक अपलोड कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस पर काम शुरू करा दिया गया है। - मिथलेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
आंकड़ों पर नजर
जिले में बोर्ड के कुल परीक्षार्थी- 54271
हाईस्कूल परीक्षार्थी - 30572
इंटरमीडिएट परीक्षार्थी- 23699
अस्पष्ट फोटो वाले परीक्षार्थी - 1092