{"_id":"64a5a6e1fbcc7837910484ed","slug":"board-meeting-held-for-the-third-time-amid-protests-etah-news-c-163-1-sagr1016-1836-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: विरोध के बीच तीसरी बार में हुई बोर्ड बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: विरोध के बीच तीसरी बार में हुई बोर्ड बैठक
Wed, 05 Jul 2023 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 05 Jul 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
आवागढ़। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक तीसरी बार में बुधवार को विरोध के बीच हुई। कार्यालय परिसर में आयोजित बैठक में सभी सभासद पहुंचे। नगर पंचायत प्रशासन के मुताबिक 6 करोड़ रुपये के विभिन्न कार्यों के प्रस्ताव पास हुए हैं। जबकि 10 सभासदों का आरोप है कि मनमानी की जा रही है। उन्होंने प्रस्ताव रजिस्टर में हस्ताक्षर भी नहीं किए।
बैठक शुरू होते ही निर्दलीय सभासदों ने उपस्थिति पंजिका मंगाकर अपने हस्ताक्षर किए। ईओ ने सभी सभासदों से प्रस्ताव मांगे। इस पर सभासदों ने पिछली बैठक में दिए गए 6 सूत्री मांगपत्र तथा पुराने कार्यकाल का ब्योरा पटल पर रखने की मांग की। जिस पर अधिशासी अधिकारी ने एक बिंदु में नाले-नालियों की सफाई करने के आदेश सफाई नायक को देते हुए और मांगों को नजरअंदाज कर दिया।
अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बैठक पूरी तरह से सफल हुई है। इसमें लगभग 6 करोड़ के प्रस्ताव पास किए गए हैं। इसके तहत नाले-नाली के निर्माण, पेयजल, कान्हा गोशाला का विस्तार, सड़क सुधार आदि के प्रस्ताव शासन को भेजे जाएंगे। विरोधी सभासद संघ की अध्यक्ष पूजा वार्ष्णेय और सभासद मनोज वार्ष्णेय मोना ने आरोप लगाते हुए कहा कि अधिशासी अधिकारी और चेयरमैन मनमाने ढंग से प्रस्ताव पास करना चाहते थे।
विज्ञापन
हमारी पिछली मांगों पर कोई भी ध्यान नहीं दिया। इस कारण प्रस्ताव वाले रजिस्टर पर निर्दलीय 10 सभासद ने हस्ताक्षर नहीं किए हैं। केवल उपस्थिति रजिस्टर पर ही हस्ताक्षर कर बैठक का बहिष्कार कर चले आए। नगर पंचायत अध्यक्ष महेशपाल सिंह, रजनी गुप्ता, मुकेश कुशवाह, मनोज वार्ष्णेय मोना, पूजा वार्ष्णेय, महावीर सिंह, गजेंद्र सिंह आदि रहे।