फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Board meeting 47 million proposal cleared

बोर्ड बैठक में 47 करोड़ के प्रस्ताव को हरी झंडी

Fri, 20 May 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Fri, 20 May 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Board meeting 47 million proposal cleared
बोर्ड बैठक में 47 करोड़ के प्रस्ताव को हरी झंडी - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को संपन्न पालिका बोर्ड की बैठक में आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए रखे गए लगभग 17 करोड़ रुपये के 17 प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गांधी की अध्यक्षता में शुक्रवार को पालिका बोर्ड बैठक हुई। बैठक में जिन प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई उनमें चालू वित्तीय वर्ष में सफाई के लिए झाड़ू, चूना, पचास हाथ कूड़ा गाड़ी, पुरानी गाड़ियों की मरम्मत एवं 100 नग तसला-फावड़ा, पेयजल व्यवस्था के लिए पाइप लाइन बिछाने, नलकूपों की मरम्मत एवं मोटर रिवाइंडिंग, हैंडपंप की मरम्मत, लीकेज पाइप लाइन की मरम्मत, मानदेय पर कार्यरत 57 श्रमिकों का वेतन, कार्यालय की मरम्म्त एवं फर्नीचर, स्टेशनरी, पथ प्रकाश व्यवस्था, मुख्य चौराहों पर आटो टाइमर विद्युत मीटर, सोडियम और सीएफएल बल्ब, फ्लेक्सिबल वायर, मल्टीस्टेंड वायर, नगर के पांच चौराहों पर ट्रैफिक सिगनल लाइट, पालिका को कंप्यूटरीकृत करने के लिए साजोसामान की खरीद के अलावा स्टाफ नियुक्ति सहित अनेक विकास कार्य शामिल हैं। ईओ संतराम सरोज, जलकर निरीक्षक सोबरन सिंह, सभासद सुनील यादव, बिट्टू पचौरी, निराले, प्रदीप भामाशाह, सुजीत देव वार्ष्णेय, रविकांत यादव, संजय मिश्रा, बिजेंद्र गुप्ता, गौतम, पूजा वार्ष्णेय, शकुंतला यादव, शीला यादव, गंगाश्री यादव समेत अनेक सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed