{"_id":"639a084ed5498a1b48129612","slug":"board-exam-53-objections-came-in-three-days-etah-news-agr5568065113","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा : तीन दिन में आईं 53 आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा : तीन दिन में आईं 53 आपत्तियां
विज्ञापन
एटा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 101 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करते हुए अनंतिम सूची जारी की है। परिषद द्वारा केंद्रों को लेकर आपत्तियां मांगी गईं। इस दौरान तीन दिन में डीआईओएस कार्यालय पर 53 आपत्तियां आईं हैं।
परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए सभी प्रधानाचार्यों से विद्यालयों की व्यवस्थाओं की जानकारी मांगी गई थी। इसके बाद तीनों तहसीलों के एसडीएम द्वारा व्यवस्थाओं को परखा गया। पूरी जांच पड़ताल और रिपोर्ट मिलने के बाद परिषद ने 101 विद्यालयों को केंद्र बनाने की अनंतिम सूची रविवार देरशाम जारी कर दी। इस पर 14 दिसंबर तक आपत्तियां मांगी गईं।
बुधवार की शाम तक डीआईओएस कार्यालय में 53 आपत्तियां पहुंची हैं। इसमें 25 आपत्तियां केंद्र बनाने को लेकर और 23 आपत्तियां ऐसी हैं जिसमें विद्यालय से केंद्र की दूरी का उल्लेख किया गया है। जबकि पांच आपत्तियों में केंद्र पर अधिक छात्र होने की बात कही गई है।