फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Blood Separator Machine Not Even After Budget

बजट के बाद भी नहीं खरीदी गई ब्लड सेपरेटर मशीन

Wed, 19 Apr 2017 12:05 AM IST
amar ujala
amar ujala Updated Wed, 19 Apr 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Blood Separator Machine Not Even After Budget
ब्लड बैंक परिसर में रक्तदान - फोटो : mirzapur
 शासन से बजट मिले सालभर बीत चुका है। फिर भी जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में ब्लड सेपरेटर मशीन नहीं लगी। इससे मरीजों के परिवारीजनों को प्लाज्मा और प्लेटलेट्स के लिए आगरा, अलीगढ़, फीरोजाबाद की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक के लिए पिछले साल रक्तदान दिवस पर सीएमओ ने ब्लड सेपरेटर मशीन लगाने की घोषणा की थी। शासन से 22 लाख रुपये इसके लिए अवमुक्त हुए भी सालभर बीत चुका है। पर, अब तक ब्लड सेपरेटर मशीन खरीदी नहीं गई। सीएमओ डॉ आरसी पांडेय ने इसके लिए सीएमएस को जिम्मेदार ठहराया है। बताया कि बजट का 22 लाख रुपये  आवंटित कर दिया गया है। मशीन खरीदने का फैसला सीएमएस को करना है। कई बार उनसे चर्चा भी हो चुकी है। वहीं सीएमएस डॉ एके चतुर्वेदी का कहना है कि मशीन खरीदने को लेकर कागजी कार्रवाई चल रही है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ब्लड सेपरेटर मशीन लगा दी जाएगी। फिलहाल स्वास्थ विभाग के अफसरों की इस मनमानी के कारण जिले के हजारों मरीज और उनके तीमारदार प्लेटलेट्स या प्लाज्मा की जरूरत पड़ने पर आगरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद आदि शहर भागने की मजबूरी झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed