{"_id":"69503f27dc9e7acd85081bf5","slug":"block-sheetalpur-champion-in-district-level-childrens-sports-etah-news-c-163-1-eta1004-144002-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जनपदस्तरीय बाल क्रीड़ा में ब्लॉक शीतलपुर चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जनपदस्तरीय बाल क्रीड़ा में ब्लॉक शीतलपुर चैंपियन
Sun, 28 Dec 2025 01:48 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में विजेता शीतलपुर ब्लॉक के बच्चे व शिक्षक। स्रोत स्वयं
एटा। स्टेडियम में दो दिवसीय जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शनिवार को अंतिम दिन विकासखंड शीतलपुर की टीम मारहरा को हराकर चैंपियन बनी।
जीटी रोड स्थित पंडित गोविंद वल्लभ पंत स्टेडियम में दूसरे दिन फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती और बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फुटबॉल बालक और बालिका वर्ग में शीतलपुर की टीम मारहरा की टीम को हराकर विजेता रहीं। बैडमिंटन बालक वर्ग में मारहरा ने शीतलपुर की टीम को हराया। वहीं बालिका वर्ग में शीतलपुर की टीम ने मारहरा को हराया। वॉलीबॉल बालक वर्ग में जैथरा और बालिका वर्ग में मारहरा की टीम विजेता बनी।
जिमनास्टिक बालक वर्ग में शीतलपुर और बालिका वर्ग में मारहरा की टीम विजेता रंही। हॉकी में शीतलपुर की टीम ने मारहरा को हराकर जीत हासिल की। प्रतियोगिता के समापन पर विभागीय अधिकारी और संगठन के पदाधिकारियों ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी थान सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक रजनीश यादव, मनोज यादव, धर्मेंद्र पाल, बच्चू यादव, धर्मेंद्र पाठक, जयराम सिंह, ओमेंद्र प्रताप, इंद्रेश यादव, नवीन कुमार, राजीव वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।