{"_id":"6a3d6898e0098f51a4031c06","slug":"black-marketing-of-government-fertilizer-busted-two-trucks-seized-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी खाद की कालाबाजारी का भंडाफोड़: दो ट्रकों से 670 बोरे यूरिया बरामद, 11 लोगों को पकड़ा; एफआईआर के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी खाद की कालाबाजारी का भंडाफोड़: दो ट्रकों से 670 बोरे यूरिया बरामद, 11 लोगों को पकड़ा; एफआईआर के आदेश
Thu, 25 Jun 2026 11:26 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:26 PM IST
सार
एसडीएम जलेसर पीयूष रावत एवं तहसीलदार संदीप सिंह ने पुलिस बल के साथ सकरा मोड़ के निकट बंद पड़ी सोडा फैक्टरी पर छापेमारी की। टीम को प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक यूरिया को अवैध रूप से दूसरी बोरियो में पैक ट्रकों में लोड करते हुए टीम ने पकड़ा। जांच में सामने आया कि एक ट्रक से सरकारी यूरिया को दूसरे ट्रक में भरकर राजस्थान के भरतपुर भेजा जाना था।
विज्ञापन
जब्त की गईं यूरिया की बोरी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा में प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को यूरिया की कालाबाजारी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। जलेसर से दो ट्रकों से 670 बोरे यूरिया के बरामद किए हैं। इन्हें कालाबाजारी कर राजस्थान भेजने की तैयारी थी। मौके से 11 लोगों को पकड़ा गया है। यूरिया आगरा से यहां लाई गई थी। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद सभी पर प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी है।
जलेसर तहसील क्षेत्र में सरकारी यूरिया की अवैध ढुलाई एवं कालाबाजारी का मामला उजागर किया गया। बुधवार की देर रात लगभग 11:50 बजे एसडीएम जलेसर पीयूष रावत एवं तहसीलदार संदीप सिंह ने पुलिस बल के साथ सकरा मोड़ के निकट बंद पड़ी सोडा फैक्टरी पर छापेमारी की। टीम को प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक यूरिया को अवैध रूप से दूसरी बोरियो में पैक ट्रकों में लोड करते हुए टीम ने पकड़ा। जांच में सामने आया कि एक ट्रक से सरकारी यूरिया को दूसरे ट्रक में भरकर राजस्थान के भरतपुर भेजा जाना था।
पेमारी के दौरान लगभग 670 बोरी सरकारी यूरिया बरामद की गईं। मौके से एक ट्रक, एक कंटेनर, सिलाई मशीन, प्लास्टिक ड्रम, धागे के बंडल एवं खाली बोरियां भी बरामद हुईं, जिनका उपयोग यूरिया की पैकिंग एवं परिवहन में किया जा रहा था। जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने जिला कृषि अधिकारी मनवीर सिंह एवं विभागीय टीम को मौके पर भेजकर जांच शुरू कराई। मौके से कुल 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें ट्रक चालक, मजदूर, मुनीम, फैक्ट्री स्वामी शामिल हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि यूरिया आगरा के विक्रेता के यहां से लाया गया था।
विज्ञापन
कुल 670 बोरे यूरिया मौके से बरामद किया गया है। सरकारी यूरिया को दूसरे बोरों में स्थानांतरित किया जा रहा था। इसके भरतपुर (राजस्थान) ले जाने की बात सामने आई है। सभी पहलुओं पर जांच चल रही है। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। -अरविंद सिंह, डीएम