फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   BKU submits memorandum to SDM in protest against lathi charge on farmers

Etah News: किसानों पर लाठी चार्ज के विरोध में भाकियू ने एसडीएम को ज्ञापन साैंपा

Fri, 06 Dec 2024 10:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 06 Dec 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
BKU submits memorandum to SDM in protest against lathi charge on farmers
जलेसर। तहसील में भाकियू (भानु) ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर एसडीएम विपिन कुमार मोरल को ज्ञापन सौंपा। गौतमबुद्धनगर में किसानों पर प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज तथा थाने में बंद करने का विरोध जताया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पकंज ठाकुर के नेतृत्व में किसानों ने ज्ञापन दिया। कहा कि गौतमबुद्ध नगर के किसानों की प्रमुख समस्या भूमि अधिग्रहण के बाद भी भुगतान न किए जाने की है। अपनी मांग के पक्ष में प्रदर्शन करने वाले किसानों पर लाठी चार्ज किया गया। भाजपा सरकार किसानों की समस्या का समाधान नहीं करना चाहती है। किसानों को आंदोलन करने के लिए मजबूर कर रही है। किसानों की जमीन का जबरन अधिग्रहण कर लिया गया है अैर मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है। अगर किसानों को अति शीघ्र छोड़ा नहीं गया तथा भुगतान नहीं किया तो संगठन प्रदेश भर में आंदोलन करेगा। रामवीर सिंह यादव, कालीचरण, देवलाल बौद्ध, राजेश कुमार, फौरन सिंह, सुरेंद्र सिंह, अवधेश कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed