फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   BJP protests against SP MP's remarks

Mainpuri News: सपा सांसद की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

Fri, 15 May 2026 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Fri, 15 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
BJP protests against SP MP's remarks
फोटो 7 जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करतीं भाजपा की जिलाध्यक्ष और ​महिला मोर्चा की पदा​धिकारियां। स
मैनपुरी। जिला मुख्यालय स्थित तिकोनिया पार्क में भाजपा ने कांग्रेस और सपा के खिलाफ महिला आरक्षण विधेयक का विरोध करने पर एवं हमीरपुर सपा सांसद अजेंद्र लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अभद्र टिप्पणी करने पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ममता राजपूत के नेतृत्व में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि सपा सांसद अजेंद्र लोधी को सोच समझकर बात करनी चाहिए। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के लिए काम कर रहे हैं। सपा सांसद ने उनके बारे में जो टिप्पणी की है वो निंदनीय है। सपा सांसद की मानसिकता ठीक नहीं है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा में महिला आरक्षण लागू करने का विधेयक पेश किया गया।
विज्ञापन

इसका कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने विरोध किया। विधेयक के विरोध करने से कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की महिलाओं के अधिकार और सम्मान के प्रति नकारात्मक सोच सामने आई है। नगर पालिका अध्यक्ष संगीता गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा ने देश की सोच को बदला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष साधना तिवारी, मंजूषा चौहान, कविता राठौर, मनोरम सिंह, साधना गुप्ता, ऊषा त्रिपाठी, सुषमा दीक्षित, ममता चौहान, शीतल चौहान सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed