फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   bjp agitation in etah against bsp leader naseemuddin

बसपा नेता सिद्दीकी के विरोध में सड़कों पर उतरे भाजपाई

Sat, 23 Jul 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Sat, 23 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
bjp agitation in etah against bsp leader naseemuddin
एटा में भाजपाइयों का प्रदर्शन
बसपा के पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी की बयानबाजी पर भड़के भाजपाई शनिवार को शहर की सड़कों पर उतर आए। बेटी का सम्मान, भाजपा की पहचान जैसे नारे लगा रहे कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल चौक से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। बसपा नेता पर अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तारी की मांग के लिए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन


भाजपा नेता दयाशंकर सिंह के बयान से बैकफुट पर आई भाजपा बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी के बयान के बाद आक्रामक हो गई है। इसका नजारा शनिवार को शहर की सड़कों पर भी दिखाई दिया। दोपहर को जिला परिषद स्थित कैंप कार्यालय पर एकत्रित भाजपाइयों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ ने कहा कि पूर्व मंत्री सिद्दीकी के अमर्यादित बयानों से स्पष्ट है कि बसपा में बहन बेटियों की कोई इज्जत नहीं है। उन्होंने ऐसी टिप्पणी करने वाले नेता की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन


पूर्व विधायक सुधाकर वर्मा ने कहा कि  बसपा नेता शालीनता खो चुके हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया जाना चाहिए। पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने भी अमर्यादित बयानबाजी करने वाले को जेल भेजने की मांग की। उपस्थित भाजपाइयों में पंकज चौहान, वीरेंद्र वर्मा, रामसेवक पहलवान, प्रदीप भामाशाह, संदीप जैन, जितेंद्र पाल राघव, कौशलेंद्र सिंह राठौर लवली, कैलाश लोधी, धर्मेंद्र राठौर, विपिन वर्मा डेविड, आमोद दुबे, सुशील गुप्ता, वीरेंद्र वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed