{"_id":"6852f156bbc1a5dda1091bc2","slug":"bike-stolen-from-in-front-of-tehsildar-office-etah-news-c-163-1-eta1003-135096-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: तहसीलदार कार्यालय के सामने से बाइक चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: तहसीलदार कार्यालय के सामने से बाइक चोरी
Wed, 18 Jun 2025 10:33 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 18 Jun 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। तहसीलदार कार्यालय के सामने से चोर बाइक ले गए। दूसरी बाइक चोरी की घटना बाजार की है। दोनों बाइक पलक झपकते ही चोरी कर ली गईं। दो दिन में दो बाइक चोरी कर चोरों ने पुलिस के सामने चुनौती पेश कर दी है।
क्षेत्र के गांव नगला जीवाराम निवासी लोकेश बुधवार को अपनी स्पोर्ट्स बाइक से तहसीलदार कार्यालय आए थे। काम करने के बाद करीब 15 मिनट में वापस आए तो देखा कि बाइक गायब थी। महंगी बाइक चोरी जाने पर उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। बाइक चोरी की दूसरी घटना मंगलवार को कस्बे के मोहल्ला पंसारियान में हुई।
राजन गुप्ता दुकान से घर खाना खाने आए थे। आए तो बाइक गायब थी। कोतवाली प्रभारी डॉ. सुधीर राघव ने कहा एक माह पहले अभियान चलाकर चोरी की बाइक सहित वाहन चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। दो दिन में दो बाइक चोरी होने पर चोरों की तलाश को सक्रियता बढ़ा दी गई है।