{"_id":"67c88d04c776dd25fe0a054c","slug":"bike-riding-laborer-dies-after-being-hit-by-tractor-etah-news-c-163-1-eta1001-130543-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार मजदूर की मौत
Wed, 05 Mar 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना सकरौली क्षेत्र में पुलिस चौकी जरानी कलां कार्यालय के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। वहीं, पिलुआ थाना क्षेत्र में थाने के पास ही ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक मोटर मैकेनिक की जान चली गई। थाना सकरौली के गांव बाबरपुर निवासी ईशमपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि भाई पुष्पेंद्र कुमार (26) मंगलवार की देर शाम इसौली से मजदूरी करके बाइक के माध्यम से घर लौट रहा था। जरानी कलां पुलिस चौकी के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने गलत दिशा से ट्राॅली में आलू भरकर आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे पुष्पेंद्र की सांसें थम गईं। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। इसके अलावा थाना कोतवाली नगर के गांव भगीपुर निवासी अरविंद राजपूत ने बताया कि मामा मुकेश कुमार (40) मोटर मैकेनिक थे।
फोन कॉल आने पर वाहनों को सही करने जाते थे। मंगलवार को देर शाम पिलुआ के पास हाईवे पर किसी वाहन को सही करने गए थे। वहां से लौटते समय पिलुआ थाने के पास देर शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद जानकारी पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।