{"_id":"647a2ab49862415c55054aa6","slug":"bike-rider-dies-due-to-tanker-collision-etah-news-c-163-1-sagr1016-322-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: टैंकर की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: टैंकर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Fri, 02 Jun 2023 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज। थाना क्षेत्र के अंतर्गत टैंकर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठी उसकी पत्नी घायल हैं। युवक की मौत से घर में मातम पसर गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। गांव मधई निवासी 25 वर्षीय दिनेश बाइक से अपनी पत्नी, छोटे भाई की बहू व बच्चे को अलीगंज में शुक्रवार दोपहर एक क्लीनिक पर दवा दिलवाने लाया था। दिनेश ने छोटे भाई की पत्नी और बच्चे को दवा दिलवाने के बाद क्लीनिक पर ही छोड़ दिया। पत्नी के साथ वापस जा रहा था।
कस्बे में लगे जाम से बचने के लिए वह बाईपास के रास्ते पर पहुंच गया। इसी दौरान दोपहर करीब 2 बजे अगौनापुर तिराहे पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। पत्नी बाइक से छिटककर दूर जा गिरी। आसपास के लोगों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पहुंचाया। चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।