{"_id":"68388bc10b267b5e3707c956","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-truck-etah-news-c-163-1-sagr1016-134203-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
Thu, 29 May 2025 10:00 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 29 May 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना रिजोर क्षेत्र के गांव भांवरपुर के पास एक बाइक सवार की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजन ने बताया कि मृतक ननिहाल से लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह घटना हो गई।
शहर के कटरा मोहल्ला निवासी जितेंद्र ने बताया कि बुधवार को पिता मुकेश बाबू शर्मा (65) अपनी ननिहाल गांव राजपुर थाना रिजोर गए थे। वहां मामा यमुनाप्रसाद से मिलने के बाद देर रात लगभग 9 बजे बाइक लेकर वहां से घर के लिए निकले थे। रास्ते में गांव भांमरपुर के पास पहुंचते ही एक ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस व परिजन को सूचना देते हुए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। संवाद
अन्य सड़क दुर्घटनाओं में महिला सहित 8 घायल
एटा। अलग-अलग क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में महिला सहित 8 लोग घायल हो गए। सभी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। संजू निवासी मरथरा भगवानदास कोतवाली देहात, यादराम निवासी वेदपुर अमांपुर, लकी, आदेश और आशीष सियपुर बागवाला, रामवीर और योगेश नगला रंजन, पूजा गदनपुर, सुनील कुमार निवासी नगला किस्स अलीगंज और शशिलता निवासी गौतमबुद्ध नगर कोतवाली नगर घायल हुए हैं। संवाद