फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bike rider dies after being hit by a canter

Etah News: कैंटर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 20 Jan 2026 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 20 Jan 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a canter
मोहन शाक्य
अवागढ़। क्षेत्र के कठेरिया मोड़ के पास मंगलवार को कैंटर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुआ युवक बहन को जिनावली तिराहे पर छोड़कर लौट रहा था।
विज्ञापन


हादसे का शिकार हुआ मोहन शाक्य (18) क्षेत्र के गांव खुशहालपुर का निवासी था। कुछ दिन पहले गांव ओनेरा से आई बहन मंगलवार को वापस अपने घर जा रही थी। इस पर मोहन बाइक से बहन को जिनावली तिराहे पर छोड़ने आया था। यहां से उसकी बहन को ओनेरा जाने के लिए वाहन मिलना था। बहन को छोड़कर वह कुछ दूरी तय कर कठेरिया मोड़ पर पहुंच ही था कि सामने से आ रहे कैंटर की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन उसे लेकर अस्पताल आए यहां से उसे गंभीर हालत में आगरा भेजा गया। मोहन ने आगरा जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। इधर हादसे की खबर मिलते ही बहन रास्ते में से ही वापस आ गई। पुलिस ने मोहन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed